खुजनेर: खुजनेर में आदर्श धाकड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 80 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
आदर्श धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन गुरुवार देर रात 1 बजे करीब खुजनेर में किया गया। इस सम्मेलन में 80 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की उपाध्यक्ष मोहन नागर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोना सुस्तानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।