कटंगी: कटंगी में फिर हुई बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए शातिर चोर, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
कटंगी शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात वार्ड क्रमांक 05 में डाकघर के सामने रहने वाले व्यापारी शंकर नागवानी के घर के परिसर से दो शातिर चोरों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो अज्ञात युवक बाइक चोरी करते साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद से नगर के नागरिकों में जान-माल की सुरक्षा को ले