मिर्जा पुर मंडी में आज किसानों की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंचे। किसानों का कहना है कि उन्हें फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। कई किसानों ने बताया कि मंडी में खरीदी तो शुरू हो गई है, लेकिन समर्थन मूल्य से कम भाव मिलने के कारण वे नुकसान में हैं। उचित दाम की मांग की है।