सिवनी: सिवनी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम, देर रात तक निकले ताजिए, जगह-जगह सजा लंगर
Seoni, Seoni | Jun 27, 2026 सिवनी नगर में मोहर्रम का त्योहार पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शुक्रवार और शनिवार देर रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिए निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में निकले जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से गुजरे। इस दौरान शहर में जगह-जगह लंगर और सबील का आयोजन किया गया।