फुलवरिया: रामपुर कला गांव में मारपीट चाकू बाजी और लूटपाट के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की
फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में मारपीट व जानलेवा हमले तथा लूटपाट के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें किसमती देवी ने आरोप लगाया है कि 9 जून की रात करीब 8:00 बजे उनका पुत्र बसंत शर्मा अपने कपड़े की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के पीछे पहले से घात लगाए आप आरोपितों ने उसे घेर लिया।