बरेली: बरेली में 12 साल की उपलब्धियों का जश्न, गांव-गांव पहुंचे जनप्रतिनिधि, बांटे गोल्डन कार्ड, ट्राईसाइकिल और पोषण पोटली
बरेली में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न विकास खंडों में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। 5 जून से 21 जून तक चल रहे विकास, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को लाभ वितरित किया जा रहा है।