हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के देवीनगर के खेत में निकली भोलेनाथ की शिवलिंग, मंत्रोच्चारण के साथ किया गया जलाभिषेक
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के देवीनगर के एक खेत में भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग निकली। खेत में निकली शिवलिंग को देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हो गई। खेत में निकली शिवलिंग का विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक किया गया। भजन कीर्तन के साथ भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग को स्थापित किया गया।