बीकानेर: गंगाशहर थाना क्षेत्र के घड़सीसर ओव्वरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, आज मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दीपक कुमार शौच करने के लिए घड़सीसर ओवरब्रिज के पास गया था। रेलवे लाइन से आगे वो दूसरी तरफ शौच करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया।