झालरापाटन: राजपुरा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर अधेड़ की हुई हत्या, मृतक की प्रेमिका के पति पर हत्या का शक
झालावाड़ के राजपुरा गांव में मंगलवार रात कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक दिन्या खेड़ी गांव का रहने वाला रामबाबू मीणा है। परिजनों ने रामबाबू की प्रेमिका के पति पर हत्या का शक जाहिर किया है। बकानी थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रामबाबू की शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर मामले में अनुसंधान शुरू किया है।