सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महोबा रोड स्थित वन विभाग डिपो के अंदर तेंदूपत्ते से भरी एक पिकअप वाहन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि पिकअप हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे वाहन में अचानक आग भड़क उठी।घटना की सूचना डिपो कर्मचारियों द्वारा तत्काल डायल 112 को दी गई।वही यह घटना आज 23 मई दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई गई है।