कटनी नगर: रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगल नगर में युवक पर चाकू से हमला घायल गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर
रंगनाथ थाना अंतर्गत मंगल नगर में चाकूबाजी की घटना घटित हुई है। बताया जा रहा शराब के नशे चूर रमेश यादव लोगो से अभद्र व्यवहार कर लोगो से गाली-गलौच कर रहा था।जब क्षेत्र के लोगो और महिलाओ ने मना किया तो वह उग्र हो गया और अपने पुत्र रीतेश यादव को बुलाया जिज़के द्वारा कन्हैया गौड़ पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना आज रविवार दोपहर 2:30 मिनट पर घटित हुई है।