बदायूं: हैदलपुर गांव के चौराहे पर बाइक सवार ने पति-पत्नी को टक्कर मारकर फरार हुआ
Budaun, Budaun | Jun 6, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बहादुरगंज मोहल्ले के रहने वाले चांद मियां अपनी पत्नी करीना को दवा दिलाने जा रहे थे। कि थाना बिल्सी क्षेत्र के हैदलपुर गांव के चौराहे पर बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसमें चांद मियां और करीना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं करीना की हालत गंभीर है।