गुना निवासी एवं शासकीय बमोरी अस्पताल में संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ड्यूटी के बाद घर न पहुंचने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज सुबह भावपुर रोड के पास उनकी मोटरसाइकिल सहित शव मिला। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।