टिकारी: प्रभुआ निवासी BPSC उतीर्ण युवक को गुरुआ के पूर्व विधायक ने किया सम्मानित, माता पिता के अलावा ग्रामीण रहे उपस्थित
Tikari, Gaya | Jun 21, 2026 प्रभुआ निवासी युवक विकास कुमार के BPSC उतीर्ण होने पर सम्मान समारोह का आयोजन रविवार दोपहर किया गया। इस अवसर पर गुरुआ के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने RDO बने युवक विकास के साथ उनके सेवानिवृत पिता व माता को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय अजमतगंज मुखिया सुनील कुमार शर्मा के अलावा युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ अजय यादव, चंद्रशेखर आजाद आदि शामिल रहे।