दरभंगा: हायाघाट के चंदनपट्टी में शिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन।
दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के चंदनपट्टी इमामबाड़ा से मुहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय द्वारा मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया। मातमी जुलूस चंदनपट्टी इमामबाड़ा से शुरू होकर चंदनपट्टी चौक एवं मुर्गा चौक होते हुए पुनः इमामबाड़ा पहुंचा।