सिंगरौली जिले में सड़क हादसों का आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। ऐसा ही ताजा मामला शनिवार की दोपहर बैढ़न थाना क्षेत्र के तेलाई नौगढ़ मुख्य मार्ग पर देखने को मिला है जहां पीछे से एक बाइक सवार ने दूसरे को टक्कर मार दी और वह डिवाइडर से जाकर टकरा गया जिसमें पांच युवक घायल हुए हैं और अन्य किसी की जनहानि नहीं हुई है।