खुसरूपुर: खुसरूपुर के चैनपुर में हुई खूनी संघर्ष मे 50 राउंड हुई फायरिंग तीन लोग घायल।
खुसरूपुर थाना के चैनपुर गांव में गिट्टी बालू के कमीशन के विवाद में दो पक्षों में करीब 50 राउंड गोलीबारी हुई है।जिसमें तीन ग्रामीणों को गोली लगी है। गोली से घायल चैनपुर गांव के विकास कुमार की 12 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी,अरुण सिंह की 50 वर्षीय पत्नी सोना देवी व रविंद्र प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है। घायलों को पटना भेजा गया है।पुलिस कैम्प कर रही है।