उज्जैन शहर: रामघाट-हरसिद्धि मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
उज्जैन में रामघाट-हरसिद्धि मार्ग स्थित इमली घाटी पर एक ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल हो गए। सभी यात्री जयपुर (राजस्थान) से महाकाल दर्शन के लिए आए थे। जानकारी के अनुसार चार दोस्त ई-रिक्शा से रामघाट की ओर जा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। हादसे में राम निवासी जयपुर सहित तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक को मामूली चोट आई। घायलों को अस्पताल लायागया