सोमवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में शामली नगर पालिका में कंबल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम ने 229 जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। डीएम ने अपने संबोधन में शहर के जिम्मेदार लोगों से जनकल्याण और जरूरतमंदों की मद्द के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।