नारायणपुर: विक्रमशिला पुल पर जाम रोकने की मांग
नवगछिया। विक्रमशिला पुल पर बढ़ते जाम को लेकर जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग, वन-वे परिचालन और पुलिस बल की तैनाती का सुझाव देते हुए कहा कि बेहतर यातायात प्रबंधन से जाम की समस्या कम हो सकती है।