बरेली: बरेली एसएसपी अनुराग आर्य के इंटरव्यू के बाद बनेंगे थानेदार,अटैचमेंट पर नहीं रहेगा कोई इंस्पेक्टर,दरोगा और सिपाही
थानेदार बनने के लिये अब इंस्पेक्टर और दरोगा को इंटरव्यू देना होगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार को पुलिस लाइन में ऐसे ही दरोगा और इंस्पेक्टर को बुलाया था। उनसे सवाल जबाव किये गये। एसएसपी की क्लास में पास होने वाले पुलिस कर्मियों को ही अब थाने और कोतवाली की जिम्मेदारी दी जायेगी। जल्द ही बरेली के कई थाने और कोतवाली खाली होने वाली हैं।