बरेली: देवरनिया नगर पंचायत में जल भराव से परेशान होकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
देवरनिया नगर पंचायत में जल भराव से परेशान होकर लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने बताया पूरे इलाके में जल भराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है जिस पर चेयरमैन और प्रधान कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं जिससे कई बार घटनाएं भी हो चुकी है जिसमें काफी लोग चोटिल हो गए हैं आज लोगों का गुस्सा फूटने पर वह रोड पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।