सिराथू: सैनी इलाके में अपहरण मामले के बदमाशों और पुलिस के बीच कड़ा मजार के पास हुई मुठभेड़, पकड़े गए 3 बदमाश
सैनी के पहाड़पुर कोदन गांव में शनिवार की देर रात एक 13 साल के बच्चे प्रतीक का अपहरण कर लिया गया था।मौके पर पुलिस अधीक्षक पहुंचे थे। रविवार को पुलिस और इन बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जो कड़ा धाम इलाके में हुई है। मुठभेड़ में तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल दे जाया गया है। अपहरण हुए प्रतीक को भी बरामद किया गया है।