मनावर: मनावर के सिविल अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शिविर संपन्न, महिलाओं को किया जागरूक
Manawar, Dhar | Sep 20, 2025 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है जिसमें महिलाओं से संबंधित बीमारियों एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है इसी कड़ी में आज सिविल अस्पताल मनावर में विकासखंड स्तरीय स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शिविर आयोजित किया गया, शिविर में जनप्रतिनिधि गण शामिल हुए।