बदायूं: बसोमा गांव के पास दो बाइकों के भिड़ंत में 6 लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Mar 25, 2024 सोमवार को बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसोमा गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार राजू पुत्र चरन सिंह ,अजय पुत्र ओमवीर, शिव कुमार पुत्र ओमपाल निवासी औजा गांव थाना बिनावर घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार विक्की पुत्र पप्पू, रोहित पुत्र राजकुमार, राहुल पुत्र विजय निवासी उझानी के मोहल्ला भर्रा टोला घायल हो गए।