बदायूं: गमी की होली मिलकर आ रहे बाइक सवारों को लभारी गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत दो लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Mar 25, 2024 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के नदवारी गांव के रहने वाले प्रमोद पुत्र कन्हैया लाल, भूरे पुत्र बहादुर, मुकेश पुत्र महिलाल एक बाइक पर सवार होकर रविवार को लभारी गांव गमी की होली मिलने गए थे। थाना कादरचौक क्षेत्र के लभारी गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें 20 वर्षीय प्रमोद के मौत हो गई। जबकि भूरे और मुकेश घायल हो गए।