सोमवार को शाम 7:00बजे सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अशोक नगर से मनोज टंडन और कबीर चौक चिंगराजपारा से शंकर साहू उर्फ दउवा को धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने के आरोप में पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।