बांधवगढ़: उमरिया पुलिस की साइबर एडवाइजरी: मोबाइल पर आने वाली .APK फाइलों से रहें सावधान, डाउनलोड करते ही हो सकता है बैंक खाता खाली
उमरिया पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भगवानी के निर्देशन में जिलेवासियों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि मोबाइल पर आने वाली .APK फाइलों को भूलकर भी डाउनलोड न करें। ऐसी फाइलें इंस्टॉल होते ही साइबर ठग आपके मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर बैंक खाते तक पहुंच बना सकते हैं। पुलिस ने बताया कि apk डाउनलोड न करें ।