लक्ष्मीपुर: चिनबेरिया में ठनका गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनबेरिया गांव में ठनका गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोमा देवी (पत्नी ब्रह्मदेव दास) के रूप में हुई है। परियों ने मंगलवार को 8:30 बजे बताया कि वह घर में थीं तभी तेज गर्जन के साथ ठनका गिरा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया।