रामपुर: जामा मस्जिद में जिला काजी सय्यद खुशनूद मियां ने बताया, सोमवार को चांद दिखने पर 28 को मनाई जाएगी बकरा ईद
Rampur, Rampur | May 18, 2026 सोमवार को शाम 6 बजे जामा मस्जिद में जिला काजी सय्यद खुशनूद मियां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोमवार को चांद देखने के बाद मंगलवार को पहली तारीख होगी। इसके अनुसार बकरा ईद 28 तारीख, गुरुवार को मनाई जाएगी। उन्होंने त्योहार पर होने वाली कुर्बानी को लेकर भी जरूरी जानकारी दी।