चेरिया बरियारपुर विधानसभा चुनाव को लेकर बेगूसराय बाजार समिति में कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच मतगणना संपन्न हुआ। जिसमें शुक्रवार को शाम करीब सात बजे जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बताया कि चेरिया बरियारपुर विधानसभा से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक आनंद को 75081 मत वही महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सुशील कुमार को 70962 मत प्राप्त हुआ।