लोहरदगा: चिपो गडटोली में डायन-बिसाई के आरोप में ग्रामीण दंपत्ति पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
कैरो थाना क्षेत्र के चिपो गड़टोली निवासी स्वर्गीय मंगरा उरांव का पुत्र एतवा उरांव और उसकी पत्नी जट्टी उरांव को गांव के ही स्वर्गीय सुनील उरांव की पत्नी मानती उरांव,बेटा कारण उरांव और बेटी किरण उरांव द्वारा बसूला(कुदाल नुमा हथियार) से जानलेवा हमला किया गया है जिससे ग्रामीण दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल दंपति ने मंगलवार देर शाम 8:00 बजे बताया।