आज़मगढ़: मुबारकपुर थाना परिसर में समाधान दिवस पर पहुंचकर एसडीएम सदर ने सुनी जनशिकायत
मुबारकपुर थाना परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 15 प्रार्थनापत्र पड़े और केवल एक का मौके पर निस्तारण किया जा सका। समाधान दिवस पर एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता ने पहुंचकर शिकायत सुनी और एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी मामलों में जांच कर निस्तारण करने का आदेश दिया गया। ज्यादातर मामले में भूमि व मकान संबंधित थे।