आज़मगढ़: रूदरी मोड़ अण्डर पास हाइवे से दुष्कर्म का आरोपी किया गया गिरफ्तार
थाना रानी की सराय के रूदरी मोड़ अण्डर पास हाइवे से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार किया गया। पिछले वर्ष 17 अगस्त को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी मुकदमा की बहन को अभियुक्त विक्की पुत्र रणविजय निवासी चकलालधर थाना रानी की सराय, बहला फुसलाकर भगा ले गया है। थाना स्थानीय पर FIR दर्ज किया गया था। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।