हनुमानगढ़ जिले के नगराना में नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो युवकों से 15 करोड रुपए का हेरोइन चिट्टा नशा, 2 चाइना मेड पिस्टल, मैगजीन व 14 जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस समक्ष कई चोकाने वाले खुलासे किए हैं। दोनों आरोपी हैदराबाद की एक जेल में बंद थे और जेल में दोनो की दोस्ती हुई थी। दोनों ने नशे का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था।