सहजनवा: सहजनवा में नेग विवाद पर किन्नरों का हंगामा, थाने में 2 घंटे पंचायत के बाद मामला शांत हुआ, पैसे कम देने पर भड़के थे
सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस, लुचुई में सोमवार को नेग लेने पहुंचे किन्नरों के दो पक्षों या गृहस्वामी के बीच विवाद हो गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विवाद ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद किन्नरों ने दरवाजे पर ही हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।