मझौलिया प्रखंड के राजघाट में आज 29 जून रविवार शाम करीब 7 बजे एक विषैले सांप के काटने से एक किशोरी बीमार हो गई। पीड़िता की पहचान राजघाट निवासी गजेन्द्र साहनी की पुत्री कीर्ति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कीर्ति घर के बाहर निकली थी, तभी अचानक उसे विषैले सांप ने डस लिया।