बेतिया: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, जीएमसीएच में भर्ती
आज 29 जून रविवार रात करीब 8 बजे साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान बसंतपुर निवासी सुदामा दास के रूप में हुई है।