बेतिया: बेतिया में विशेष वाहन जांच अभियान, सड़कों पर उतरे डीआईजी और एसपी
बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर 29 जून रविवार रात करीब 10 बजे से बेतिया में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खुद डीआईजी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सड़कों पर उतरकर अभियान की निगरानी करते नजर आए। डीआईजी ने बताया कि यह राज्यव्यापी अभियान अपराध नियंत्रण, शराब की तस्करी पर रोक और अपराधियों की पहचान के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।