प्रतापगढ़: पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 18 अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र, कार्यक्रम आइटीआई में आयोजित किया गया
प्रतापगढ़ में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत 18 नवचयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। लखनऊ से हुए सजीव प्रसारण कार्यक्रम के बाद मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा व विधायक प्रतिनिधि अरुण कुमार मौर्य ने रविवार दोपहर 2 बजे आईटीआई में नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पाकर अनुदेशकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।