धार: धार में स्विमिंग पूल का उद्घाटन, विधायक नीना वर्मा ने कहा- धार का एक और सपना पूरा हुआ
धार में धार तरण पुष्कर स्विमिंग पूल का रविवार को उद्घाटन हुआ है। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से चर्चा में धार विधायक नीना वर्मा ने कहा कि धार का एक और सपना पूरा होने जा रहा है तथा एक इतिहास लिखा जा रहा हैं।