धार: तिरला ब्लॉक में ‘मेरा युवा भारत’ की खेलकूद प्रतियोगिताएं, 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया
तिरला ब्लॉक में ‘मेरा युवा भारत’ की खेलकूद प्रतियोगिताएं, 250 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत ‘मेरा युवा भारत’ धार द्वारा रविवार शाम 4:00 तिरला ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं शासकीय मॉडल स्कूल एवं शासकीय सांदीपनी विद्यालय परिसर में आयोजित हुईं।