गोपालगंज: फुलवरिया थाने में पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की मौत मामले में एसपी ने कहा- बीमारी से गई जान
जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में ली थी। जिसकी तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले में मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो पत्नी ने अपने पति के बीमार होने की बात कही। सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ नहीं मिला। इसकी जानकारी एसपी अवधेश दीक्षित ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे भेज दी।