गुना कोतवाली थाना के जिला अस्पताल सेवा भारती भोजनालय पर चोरी का पुलिस ने 1 फरवरी को खुलासा किया। थाना प्रभारी ने कहा, 29 30 जनवरी 2026 की रात हुई चोरी की भोजनालय सचिव सुनील पांडे ने रिपोर्ट की। पुलिस ने 31 जनवरी को आरोपी अजय उर्फ डिब्बी कुशवाह निवासी बूढ़े बालाजी को गिरफ्तार कर चोरी किए कंप्यूटर सीपीयू मॉडेम और ₹5000 नगद बरामद कर आरोपी को जेल भेजा है।