मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, रेत से भरे ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर मौत, चालक की पिटाई
तितावी थाना क्षेत्र में रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने चारा लेने जा रही 60 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर भीड़ को शांत कराया।ट्रक कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है