गढ़ी दुलाराय में सड़क किनारे स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक
Raebareli, Raebareli | Apr 19, 2026
रायबरेली में भीषण आग का कहर गरीब का आशियाना जलकर खाक,गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी दुलाराय के पास सड़क किनारे बने एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गरीब परिवार का पूरा आशियाना धू-धू कर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया