सिंघवारा: भालपट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई अदलपुर निवासी जगदीश यादव को न्यायालय के आदेश पर किया गया गिरफ्तार, लंबे समय था फरार
भालपट्टी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश यादव, पिता स्वर्गीय बलदेव यादव, निवासी अदलपुर, थाना भालपट्टी, जिला दरभंगा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा पहले ही NBW वारंटी जारी किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।