खरगोन | कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर में मंगलवार शाम पारिवारिक विवाद में इंदौर से आए कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। छोटे भाई को बचाने के चक्कर में बड़े भाई को उंगली व पैर में मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार असलम (35) पिता अकलीम खान निवासी संजय नगर की पड़ोस में रहने वाली साली की बेटी कहीं चली गई।