ग्वालियर गिर्द: अनामिका की मौत का खुलासा: आरोपी दोस्ती और बदनाम करने की देता था धमकी
ग्वालियर में एक किशोरी की मौत ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।झांसी रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बडौरी में रहने वाली अनामिका कुशवाह ने मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर सल्फास खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने पड़ोसी युवक अमित कुशवाह के खिलाफ दुष्प्रेरण (उकसावे से आत्महत्या) का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।