ग्वालियर गिर्द: हजीरा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री ने जीएसटी उत्सव का महत्व बताया, स्वदेशी अपनाने की अपील की
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को हजीरा क्षेत्र के दुकानदारों के बीच अपने कार्यकर्ताओं के साथ GST उत्सव और स्वदेशी अपनाने के लिए आव्हान किया और उन्होंने स्वयं मालनपुर में निर्मित सूर्या कंपनी का बल्ब खरीदा। तोमर ने टूथपेस्ट और साबुन भी खरीदा और समझाया की जीएसटी बदलाव में कितनी रेट कम हो गयी है। साथ ही उन्होंने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।